Loading account

प्रकाशितवाक्य 4:11

‘हे हमारे प्रभु और परमेश्वर, तू ही महिमा, आदर और सामर्थ्य के योग्य है, क्योंकि तू ने ही सब वस्तुओं को सृजा, और उनका अस्तित्व और उनकी सृष्टि तेरी ही इच्छा से हुई।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 4

8इन चारों प्राणियों में से प्रत्येक के छः छः पंख थे। उनके चारों ओर तथा भीतर आंखें ही आंखें थी। वे दिन-रात यह कहते नहीं थकतेः “पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु परमेश्वर सर्वशक्तिमान है, जो था, और जो है और जो आने वाला है।”

9जब जब ये प्राणी उसकी जो सिंहासन पर विराजमान और युगानुयुग जीवित है, महिमा, आदर और धन्यवाद करते,

10तब तब ये चौबीसों प्राचीन, उसके सामने जो सिंहासन पर बैठा है, गिर पड़ते और उसकी जो युगानुयुग जीवित है, वन्दना करते और यह कहते हुए अपने अपने मुकुट सिंहासन के सामने डाल दिया करते हैः

11‘हे हमारे प्रभु और परमेश्वर, तू ही महिमा, आदर और सामर्थ्य के योग्य है, क्योंकि तू ने ही सब वस्तुओं को सृजा, और उनका अस्तित्व और उनकी सृष्टि तेरी ही इच्छा से हुई।”

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रकाशितवाक्य 4

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 1:16–17

    क्योंकि उसी में सब वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की अथवा पृथ्वी की, दृशय अथवा अदृशय, सिंहासन अथवा साम्राज्य, शासन अथवा अधिकार-समस्त वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजी गई है।

  • प्रकाशितवाक्य 5:12

    और वे ऊंची आवाज़ से कह रहे थे, “वध किया हूआ मेमना सामर्थ्य, धन, बुद्धि, शक्ति, आदर, महिमा और धन्यवाद के योग्य है।”

  • यशायाह 40:28

    क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा सनातन परमेश्वर और समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है। वह न थकता, न श्रमित होता है। उसकी बुद्धि अगम है।

  • नीतिवचन 16:4

    यहोवा ने हर वस्तु को विशेष उद्देश्य के लिए रचा है, यहां तक कि दुष्ट को बुरे दिन के लिए।

  • यूहन्ना 1:1–3

    आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।

  • प्रकाशितवाक्य 10:6

    और उसकी शपथ खाकर जो युगानुयुग जीवित है और जिसने स्वर्ग और उसकी सब वस्तुओं, पृथ्वी और उसकी सब वस्तुओं तथा समुद्र और उसकी सब वस्तुओं को सृजा है, कहा कि अब और देर न होगी।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).