Loading account

सभोपदेशक 7:20

निःसन्देह पृथ्वी पर ऐसा कोई धर्मी व्यक्ति नहीं है जो निरन्तर भला ही करता रहता है, और कभी पाप नहीं करता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: सभोपदेशक 7

17अत्यधिक दुष्ट भी मत बन, और न मूर्ख बन। तू अपने समय से पहले क्यों मरे?

18यह अच्छा है कि तू एक बात को तो पकड़े रहे, परन्तु दूसरे को भी अपने हाथ से छूटने न दे, क्योंकि जो परमेश्वर का भय मानता है वह दोनों में से निकल आता है।

19बुद्धि एक बुद्धिमान मनुष्य को नगर में रहने वाले दस शासकों से अधिक सामर्थी बनाती है।

20निःसन्देह पृथ्वी पर ऐसा कोई धर्मी व्यक्ति नहीं है जो निरन्तर भला ही करता रहता है, और कभी पाप नहीं करता।

21कही हुई सब बातों पर भी गम्भीरता से ध्यान मत देना, कहीं ऐसा न हो कि तेरा नौकर तुझे शाप देते सुना जाए।

22क्योंकि तू तो स्वयं ही जानता है कि तूने भी उसी प्रकार बहुत बार दूसरों को शाप दिया है।

23मैंने इन सबको बुद्धिमानी से परखा, और मैंने कहा, “मैं बुद्धिमान बनूंगा,” परन्तु यह मुझसे बहुत दूर रहा।

पूरा अध्याय पढ़ें: सभोपदेशक 7

संबंधित पद

  • रोमियों 3:23

    इसलिए कि सबने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं,

  • यशायाह 53:6

    हम तो सबके सब भेड़ों के समान भटक गए थे, हममें से प्रत्येक ने अपना-अपना मार्ग लिया, परन्तु यहोवा ने हम सबके अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।

  • 1 यूहन्ना 1:8–10

    यदि हम कहें कि हम में पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं, और हम में सत्य नहीं है।

  • याकूब 3:2

    क्योंकि हम सब कई बातों में चूक जाते है। जो अपनी बातों में नहीं चूकता, वही सिद्ध मनुष्य है और सारी देह पर भी नियंत्रण रख सकता है।

  • नीतिवचन 20:9

    कौन कह सकता है, “मैंने अपना हृदय शुद्ध कर लिया है, मैं अपने पाप से शुद्ध हो चुका हूं”?

  • 1 राजा 8:46

    “जब वे तेरे विरफ़द्ध पाप करें- निष्पाप तो कोई भी मनुष्य नहीं है-और तू उन पर कोप करके उन्हें शत्रुओं के हाथ में कर दे और वे उनको बन्धुवा बना कर अपने देश, चाहे वह दूर हो या पास, ले जाएं,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).