उत्पत्ति 12:3
जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा, तथा जो तुझे शाप दे, मैं उसे शाप दूंगा, और पृथ्वी के सब घराने तुझमें आशीष पाएंगे।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 12
1तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, अपने कुटुम्बियों तथा अपने पिता के घर से उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊंगा।
2मैं तुझे एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और मैं तुझे आशीष दूंगा और तेरा नाम महान् करूंगा; इसलिए तू आशीष का कारण होगा;
3जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा, तथा जो तुझे शाप दे, मैं उसे शाप दूंगा, और पृथ्वी के सब घराने तुझमें आशीष पाएंगे।”
4यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा और लूत भी उसके साथ गया। अब्राम तो पचहत्तर वर्ष का था और उसने हारान से कूच किया।
5अब्राम अपनी पत्नी सारै, अपने भतीजे लूत, अपनी सारी धन-सम्पत्ति जो उन्होंने इकट्ठी की थी, और उन लोगों को जो उसने हारान में प्राप्त किए थे, साथ लेकर कनान देश के लिए चल पड़ा। इस प्रकार वे कनान देश में आ गए।
6अब्राम उस देश में से होकर शकेम में उस स्थान तक पहुंचा जहां मोरे का बांजवृक्ष था। उस समय कनानी लोग उस देश में रहते थे।
संबंधित पद
- गलातियों 3:8
और पवित्रशास्त्र ने आरम्भ से यह जान कर कि परमेश्वर विश्वास के द्वारा गै़रयहूदियों को धर्मी ठराएगा, पहिले से ही इब्राहीम को सुसमाचार सुना दियाः ‘‘समस्त जातियां तुझ में आशिज पाएंगी।’’
- उत्पत्ति 22:18
और तेरे वंशजों के कारण पृथ्वी की सारी जातियां आशीष पाएंगीः क्योंकि तूने मेरी आज्ञा का पालन किया है।”
- प्रेरितों के काम 3:25–26
तुम ही तो नबियों की और उस वाचा की सन्तान हो जिसे परमेश्वर ने इब्राहीम से यह कहते हुए तुम्हारे पूर्वजों के साथ बांधी थीः ‘तेरे ही वंश के द्वारा संसार के समस्त कुल आशिज पाएंगे।’
- उत्पत्ति 27:29
राज्य-राज्य के लोग तेरे अधीन हों, और जाति-जाति के लोग तुझे दण्डवत् करे। तू अपने भाइयों का स्वामी हो, और तेरी माता के पुत्र तुझे दण्डवत् करे। जो तुझे शाप दें वे शापित हों, और जो तुझे आशीष दें वे आशीष पाए।”
- गिनती 24:9
वह घात लगाकर बैठता है, वह सिंह की भांति, हां, सिंहनी की भांति लेटता है, कौन उसे जगाने का दुस्साहस करेगा? जो कोई तुझे आशीष दे, वह आशीषित हो और जो कोई तुझेे शाप दे, वह शापित हो।”
- उत्पत्ति 26:4
मैं तेरे वंश को आकाश के तारागणों के समान बढ़ाऊंगा, और तेरे वंश को ये सारे देश दूंगा, तथा पृथ्वी की सब जातियां तेरे वंश के कारण अपने को धन्य मानेंगी,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).