प्रकाशितवाक्य 21:4
और वह उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; फिर न कोई मृत्यु रहेगी न कोई शोक, न विलाप और न पीड़ा रहेगी। पहिली बातें बीत गई है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 21
1तब मैंने नया आकाश और नई पृथ्वी को देखा क्योंकि पहिला आकाश और पहिली पृथ्वी मिट गई थी, और कोई समुद्र भी न रहा।
2फिर मैंने पवित्र नगरी, नए यरूशलेम को परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरते देखा; वह ऐसी सजाई गई थी जैसी दुल्हिन अपने पति के लिए सिंगार किए हो।
3तब मैंने सिंहासन से एक ऊंची आवाज़ को यह कहते सुना, “देखो, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है, वह उनके मध्य निवास करेगा। वे उसके लोग होंगे तथा परमेश्वर स्वयं उनके मध्य रहेगा,
4और वह उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; फिर न कोई मृत्यु रहेगी न कोई शोक, न विलाप और न पीड़ा रहेगी। पहिली बातें बीत गई है।
5तब जो सिंहासन पर बैठा था, उसने कहा, “देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं!” फिर उसने कहा, “लिख, क्योंकि ये वचन विश्वसनीय और सत्य है।”
6उसने मुझ से फिर कहा, “हो चुका। मैं अलफा और ओमेगा, आदि और अन्त हू। जो प्यासा हो उसे मैं जीवन के जल के सोते से मुफ्ऱत पिलाऊंगा।
7जो जय प्राप्त करे वह इन बातों का वारिस होगा, और मैं उसका परमेश्वर होऊंगा और वह मेरा पुत्र होगा।
संबंधित पद
- यशायाह 25:8
वह मृत्यु को सदा के लिए निगल लेगा, तथा प्रभु यहोवा सबके चेहरों से आंसू पोंछ डालेगा और अपनी प्रजा की निन्दा समस्त पृथ्वी पर से दूर करेगा; क्योंकि यहोवा ने ऐसा ही कहा है।
- प्रकाशितवाक्य 7:17
क्योंकि मेमना जो सिंहासन के मध्य है, उनका चरवाहा होगा। और जीवन-जल के सोतों के पास वह उनकी अगुवाई करेगा, और परमेश्वर उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।”
- 1 कुरिन्थियों 15:26
सब से अन्तिम शत्रु जिसका अन्त किया जाएगा वह मृत्यु है।
- यशायाह 35:10
यहोवा के छुड़ाए हुए लौटकर जय-जयकार करते हुए सिय्योन में आएंगे, उनका मुकुट अनन्तकाल का आनन्द होगा। वे हर्ष और आनन्द पाएंगे तथा शोक और आहें भरना दूर हो जाएगा।
- यशायाह 60:20
तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा न ही तेरा चन्द्रमा मलिन होगा; क्योंकि यहोवा तेरी सदा की ज्योति होगा। और तेरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे।
- 1 यूहन्ना 2:17
संसार तथा उसकी लालसाएं भी मिटती जा रही हैं, परन्तु वह जो परमेश्वर की इच्छा पूरी करता है सर्वदा बना रहेगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).